देहरादून : पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से प्रातः 08:11 बजे SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में एक व्यक्ति पुल नंबर-1 से शक्ति नहर में कूद गया, जिसकी तलाश एवं सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा शक्ति नहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान SDRF टीम ने मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून का शव शक्ति नहर ढकरानी इंटेक से बरामद कर लिया। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
The India Vox
The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सोम अगस्त 17 , 2026
बच्चों की ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान की प्रस्तुति ने किया भावविभोर देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट, देहरादून में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, कृतज्ञता और […]