13 दिन से लापता इकलौता बेटा, सिद्धार्थ रमोला का अब तक सुराग नहीं — UKD ने पुलिस से जांच तेज करने की मांग की

देहरादून। 19 वर्षीय सिद्धार्थ रमोला, पुत्र राकेश चन्द रमोला, निवासी लोहरवाला, किशन नगर, देहरादून, 30 जुलाई से लापता है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है। परिजनों एवं पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सीसीटीवी फुटेज में सिद्धार्थ देहरादून के विभिन्न स्थानों पर पैदल जाता दिखाई दिया है। अंतिम फुटेज मोब्बेवाला–चंद्रबनी चौक के आसपास की है, जिसमें वह एक अन्य व्यक्ति के साथ स्कूटी पर जाता दिखाई दे रहा है।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को ज्ञापन सौंपकर मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सर्विलांस एवं स्कूटी की आवाजाही की गहन जांच कराने की मांग की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि 13–14 दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग न मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच में तेजी लाकर सिद्धार्थ रमोला को शीघ्र सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर सिद्धार्थ के माता-पिता के साथ महानगर संगठन सचिव गजेंद्र नेगी, महानगर मंत्री अजय, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, संतोष नौटियाल, आशुतोष भंडारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

’शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर विशेष जोर’

बुध अगस्त 12 , 2026
’मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की’ देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share