दशहरा पर्व: 2 अक्टूबर को शोभायात्रा और रावण दहन कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
Dehradun, 01 October: राजधानी देहरादून का परेड ग्राउंड इस बार भी दशहरा पर्व का मुख्य केंद्र बनेगा। भीड़-भाड़ और शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।
दशहरा पर्व पर शोभायात्रा का रूट

दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार से शोभायात्रा शुरू होगी, जो पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक से होते हुए शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर का पूरा क्षेत्र जीरो ज़ोन रहेगा, जहां सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।
विक्रम व मैजिक रूट में बदलाव
- रूट नंबर 3: वाहन तहसील चौक तक ही चलेंगे और वहां से दून चौक व एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई व धर्मपुर की ओर जाएंगे।
- रूट नंबर 5 व 8: वाहनों को रेलवे गेट से ही वापस लौटा दिया जाएगा।
- रूट नंबर 2: पंत रोड स्थित स्टैंड से नहीं चलेंगे और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से ही लौट जाएंगे।
सिटी बस सेवाओं में परिवर्तन
- कैंट–राजपुर रोड जाने वाली बसें अब ओरिएंट चौक पेट्रोल पंप से चलेंगी, ये कनक चौक नहीं जाएंगी।
- क्लेमेंटाउन से राजपुर रोड–कुठाल गेट तक जाने वाली बसें अब पंत रोड के बजाय दर्शनलाल चौक व घंटाघर होकर चलेंगी।
- रायपुर रोड–मालदेवता–सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी और सर्वे चौक तक ही यात्रियों को उतारकर वहीं से लौटेंगी।
पार्किंग व्यवस्था
- सामान्य पार्किंग : रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस।
- वीआईपी/अधिकारी वाहन : परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब और स्मार्ट सिटी टिन शेड पार्किंग।
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वेल्यू तिराहा–दिलाराम चौक–घंटाघर–दर्शनलाल चौक से रेंजर्स ग्राउंड भेजा जाएगा। सहस्त्रधारा व रायपुर रोड से आने वाले वाहन कर्जन रोड होकर मंगला देवी और काबुल हाउस पार्किंग में जाएंगे। सहारनपुर रोड और चकराता रोड से आने वालों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं।
अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था
दशहरा पर्व पर यदि निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाते हैं तो सचिवालय, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक और कचहरी क्षेत्र को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

