एशियन कैडेट फेंसिंग कप हल्द्वानी में शुरू, मैदान में 17 देशों के 250 खिलाड़ी

मुख्यमंत्री धामी उद्घाटन कर रहे हैं एशियन कैडेट फेंसिंग कप हल्द्वानी में

एशियन कैडेट फेंसिंग कप : सीएम धामी ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Haldwani, 20 September: उत्तराखंड में खेलों का रोमांच चरम पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में एशियन कैडेट फेंसिंग कप का भव्य उद्घाटन किया। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में एशिया के 17 देशों के करीब 250 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 150 भारतीय हैं।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया, कहा कि ये गुण न केवल खेल में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। धामी ने राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें “मुख्यमंत्री खेल विकास निधि”, “खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” और “खेल किट योजना” शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए 4% खेल कोटा को पुनः लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर सातवाँ स्थान हासिल किया है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू करने की भी घोषणा की, जिसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी।

फेंसिंग खेल की लोकप्रियता पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने भवानी देवी जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को इसकी प्रेरणा बताया। उन्होंने हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रीय फेंसिंग महासंघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी। इसमें तजाकिस्तान, सीरिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के कई विधायक, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भी मौजूद थे।

फेंसिंग क्या है?

फेंसिंग तलवारबाज़ी का आधुनिक खेल है। इसमें खिलाड़ी हाथ में हल्की तलवार लेकर आमने-सामने मुकाबला करते हैं। खिलाड़ी सुरक्षा ड्रेस, मास्क और दस्ताने पहनते हैं, और मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़ा होता है।

इस खेल में तीन प्रकार की तलवारें और मैच खेले जाते हैं:

  1. फॉइल (Foil) – हल्की और पतली तलवार, सिर और धड़ पर अंक।

  2. एपी (Epee) – फॉइल से भारी, पूरे शरीर को लक्ष्य बनाया जाता है।

  3. सेबर (Sabre) – धार और नोक दोनों से अंक, तेज़ और रोमांचक।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE ने शिक्षकों को दिए अनुभवात्मक अधिगम के मंत्र

Sat Sep 20 , 2025
CBSE की ओर से दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन 57 शिक्षकों ने लिया भाग, अनुभवात्मक अधिगम पर हुई चर्चा Dehradun, 20 September: शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से सीबीएसई (CBSE) लगातार नवाचार कर रहा है। इसी कड़ी में देहरादून […]
CBSE ने शिक्षकों को दिए अनुभवात्मक अधिगम के गुर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share