सिनेमा को मुस्कान देने वाले असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में बोले अलविदा

मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन

Mumbai, 21 October: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 84 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने दिवाली के दिन दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच अंतिम सांस ली।

असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से प्राप्त की। बचपन से ही अभिनय के प्रति गहरा लगाव रखने वाले असरानी ने 1960 के दशक में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग तथा सहज अभिनय शैली से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई।

असरानी को पहला ब्रेक 1967 में फिल्म ‘हरे कांच की चूड़ियां’ से मिला, जिसमें उन्होंने अभिनेता बिस्वजीत के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘बावर्ची’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘खट्टा मीठा’, ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। वहीं, फिल्म ‘शोले’ में उनके द्वारा निभाया गया जेलर का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर है।

करीब पांच दशक लंबे फिल्मी सफर में असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने न केवल हास्य भूमिकाओं में बल्कि गंभीर और सहायक किरदारों में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। 1970 के दशक में वे अपने करियर के स्वर्णिम दौर में थे और लगभग हर बड़े बैनर की फिल्मों का हिस्सा बने।

सोमवार शाम असरानी का अंतिम संस्कार सांताक्रुज स्थित शास्त्री नगर श्मशानभूमि में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक किया गया।

फिल्म जगत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इंडस्ट्री में असरानी को हमेशा एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपनी कॉमेडी, सहजता और मानवीय संवेदनाओं से हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी और करोड़ों दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली पर दून पुलिस ने बुजुर्गों के घरों में जगाई उम्मीद की रोशनी

Tue Oct 21 , 2025
दून पुलिस ने बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, अकेलेपन में जगाई खुशियों की रोशनी Dehradun, 21 October: दीपावली की जगमगाहट में जब पूरा शहर रोशनी से नहा रहा था, वहीं दून पुलिस ने इस उजाले की एक किरण उन बुजुर्गों के जीवन में भी पहुंचाई जो त्योहार अकेले मना रहे थे। […]
दीपावली पर दून पुलिस ने बुजुर्गों के घरों में जगाई उम्मीद की रोशनी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share