सहस्त्रधारा में बादल फटा, 2 लोग लापता, प्रशासन अलर्ट

सहस्त्रधारा: रातभर बारिश के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में फटा बादल, स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Dehradun, 16 September: देर रात हुई भारी बारिश ने सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में कहर बरपा दिया। अचानक बादल फटने की घटना से पूरा इलाका दहशत में आ गया। तेज बहाव में कई दुकानें बह गईं, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन हालात पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। बारिश की भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुबह ही जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया।

रातों-रात रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, डीएम सविन बंसल ने खुद कमान संभाल ली। देर रात ही उन्होंने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोनिवि की टीमें मौके पर रवाना कीं। जेसीबी समेत भारी उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

एसडीएम भी मौके पर

डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश पूरी ताकत से की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आईआरएस सिस्टम के तहत सभी विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी भेजी जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Watch Video: बारिश के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

sehastradhara cloud burst
नंदा की चौकी के पास टोंस नदी का पुल क्षतिग्रस्त

रातभर बारिश के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

देहरादून में रातभर बारिश के चलते जहां सहस्त्रधारा में तबाही का मंजर है, वहीं दूसरी ओर आसपास के इलाके भी पानी का प्रकोप झेल रहे हैं। चकाराता रोड की नंदा की चौकी के पास टोंस नदी का पुल बरसाती नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सामने वाला पुला तेज़ बहाव से मिट्टी कटने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं पुल को जोड़ने वाली सड़क भी ढह गई।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mohammed Siraj: संघर्षों से लेकर ICC Player of the Month 2025 तक का शानदार सफ़र

Tue Sep 16 , 2025
Mohammed Siraj: चयन की निराशा के बाद ICC Men’s Player of the Month 2025 New Delhi/Dehradun, 15 September: तेज रफ्तार, घातक लाइन-लेंथ और अदम्य हौसले से लैस, भारतीय पेसर मो. सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा जलवा बिखेरा कि आईसीसी तक को सलाम करना पड़ा। अगस्त 2025 […]
MOHAMMED SIRAJ PLAYER OF THE MONTH, IMAGE CREDIT ICC OFFICIAL

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share