नदियों का उफान बना तबाही का तूफान, चंद्रभागा में 3 फंसे

बांदल, टौंस और सहस्रधारा में लहरें विकराल, चंद्रभागा में फंसेे तीन लोग

नदियों का उफान बना तबाही का तूफान, चंद्रभागा में फंसे 3 लोग

देहरादून में बादलों का कहर: बांदल, टौंस और सहस्रधारा में लहरें विकराल, चंद्रभागा में फंसेे तीन लोग

Dehradun, 16 September: देहरादून में आसमान से बरसती आफत ने जनजीवन को हिला कर रख दिया है। मूसलाधार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर अचानक खतरे के निशान को पार कर गया है। बांदल, टौंस और चंद्रभागा नदियों का उफान अब भयावह रूप ले चुका है। सहस्रधारा क्षेत्र में पानी का मंजर ऐसा रहा, जिसने मिनटों में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया।

आज सुबह ऋषिकेश के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही, निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी के बीच फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

Watch Video: बारिश के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

भारी बारिश को देखते हुए, एसएसपी देहरादून ने पूरी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस की टीमें लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर राहत कार्य चला रही हैं।

पुलिस ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, नदी और नालों के किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने और वहां से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार ऐसे संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही हैं।

प्रमुख मार्ग अवरुद्ध:

रायपुर-मालदेवता मार्ग: केशरवाला के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क का लगभग 70-80 मीटर हिस्सा बह गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
देहरादून-मसूरी मार्ग: कुठाल गेट और कई अन्य स्थानों पर मलबा आने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे पुलिस जेसीबी की मदद से खुलवा रही है।
देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग: लालतप्पड़ में पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण, इस राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। वाहनों को भानियावाला और नेपाली फार्म से डायवर्ट किया जा रहा है।

सहस्त्रधारा में बादल फटा, 2 लोग लापता, प्रशासन अलर्ट

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सितमगर सितंबर: उत्तराखंड पर आफत, 10 से ज्यादा मौत, कई लापता

Tue Sep 16 , 2025
सितमगर सितंबर: देहरादून में तबाही का मंजर! सितमगर सितंबर: उत्तराखंड पर सितंबर का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा! उत्‍तरकाशी के धराली और चमोली के थराली में आपदा का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि मंगलवार को मानसून ने देहरादून पर कहर बरपा दिया। कुछ ही घंटों में दून […]
सितमगर सितंबर: उत्तराखंड पर आफत, 10 से ज्यादा मौत, कई लापता

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share