देहरादून में अगले 2 घंटे का रेड अलर्ट, राज्य के कई जिलों में पहले से ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू
Dehradun | August 04, 2026
मौसम विभाग ने 4 अगस्त 2026 को सुबह 11:01 बजे से दोपहर 12:59 बजे तक देहरादून जनपद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश, जबकि अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कोटी, टिकाऊ, सेमोग, कालसी, रिवर रेंज, साहिया, कोटा तथा आसपास के इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इन क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के कारण जलभराव, छोटे नालों के उफान, भूस्खलन और सड़कों पर फिसलन जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।
मौसम अपडेट | पहले से जारी अलर्ट
मौसम विभाग ने इससे पहले भी देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं 6 अगस्त तक देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी है। विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना आवश्यक कारण घरों से बाहर न निकलें। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखें। यात्रा करने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.







