गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, श्री ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
  • 1008 निजानंद जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
  • संतों ने गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का दिया संदेश

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भूपतवाला स्थित रानी गली में श्री ओम मुरारी आश्रम सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने 1008 निजानंद जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी राम विशाल दास महाराज ने कहा कि गुरु ही मनुष्य के जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति और जीवन का वास्तविक लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा हमें उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आश्रम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में आध्यात्मिक चेतना और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के एडवोकेट सौरभ महेश्वरी, सचिव राकेश कुमार, मनोज (कोषाध्यक्ष), कपिल देव, कपिल दीप, सुनील कुमार सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

बुध जुलाई 29 , 2026
राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए, स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share