ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
Dehradun, 10 july 2026 : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन निगरानी में सुविधा प्राप्त हो रही है।

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों द्वारा रिपोर्टिंग एवं ऑनलाइन कार्य निष्पादन में तकनीकी समस्याएं आने की जानकारी दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आईटीडीए की तकनीकी टीम को समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कार्यालयी कार्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाना है। इसलिए सभी विभाग तकनीकी बाधाओं को दूर कर नियमित रूप से ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों के संचालन एवं निस्तारण की प्रक्रिया को गंभीरता से अपनाएं तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर तकनीकी समस्या आने पर संबंधित तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि सरकारी कार्यों की गति प्रभावित न हो। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा, आईटीडीए तकनीकी टीम के आशीष, दीक्षा, विवेक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून के दिल में बस गई 'बेबी डू डाई डू'

शुक्र जुलाई 10 , 2026
दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट “बेबी डू डाई डू” की सुप्रसिद्ध अदाकारा फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी मीडिया से हुईं रु-बरूह, लाखों प्रशंसकों को कहा-शुक्रिया… शुक्रिया… शुक्रिया… Dehradun, 10 july 2026 : किसी फिल्म की असली कामयाबी तब मानी जाती है, जब वह केवल पर्दे पर नहीं, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share