लोकसंस्कृति के रंगों से महका दून विश्वविद्यालय

लोकसंस्कृति के रंगों से महका दून विश्वविद्यालय

दून विश्वविद्यालय छात्रों की प्रस्तुतियों में झलकी उत्तराखंड की लोक विरासत

Dehradun, 31 October: उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दून विश्वविद्यालय का परिसर लोक संस्कृति के रंगों में नहा उठा। लोकगीत, लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार की सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल–दमाऊं की गूंज और लोकधुनों की मधुर लय ने पूरे परिसर को देवभूमि की लोक-सुगंध से महका दिया।

दून विश्वविद्यालय छात्रों की प्रस्तुतियों में झलकी उत्तराखंड की लोक विरासत
प्रस्तुतियों में दिखी झलकी उत्तराखंड की लोक विरासत

कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवाओं में परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों में पर्वतीय लोक जीवन की सरलता, सामूहिकता और रीति-रिवाजों की सुंदर झलक दिखाई। दर्शक भी इन मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूम उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का माध्यम हैं। संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने विवि परिवार में सांस्कृतिक एकता का भाव और भी मजबूत किया है।

Also Read: स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 में जुटेंगे 60 देश

सह-संयोजक डा. चेतना पोखरियाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करती हैं। डीएसडब्ल्यू. प्रो. एचसी पुरोहित ने लोककला को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की धरोहर बताया, जबकि कुलसचिव दुर्गेश डिमरी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता और संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं कार्यक्रम में डा. अजीत पंवार, डा. कैलाश कंडवाल, डा. मानवेंद्र बर्त्वाल सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी सम्मान से ही बनेगा सशक्त समाज : विजया राहतकर

Fri Oct 31 , 2025
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में ‘कैंपस कॉलिंग’ कार्यक्रम, 12 छात्र बने कैंपस एम्बेसडर Dehradun, 31 October: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि नारी सम्मान और समानता ही सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं के अधिकारों के प्रहरी बनें और परिवर्तन की […]
नारी सम्मान से ही बनेगा सशक्त समाज : विजया राहतकर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share