देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर पिकअप से टकराई इको वैन, 4 की मौत, तीन गंभीर

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिला में बुधवार पूर्वाह्न हरिद्वार जा रहा एक पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के कारण डिवाइडर से जा टकराया। इससे उसके पीछे आ रहा इको वैन वाहन पिकअप में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि वैन सवार दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और अन्य दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक जनपद निवासियों के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज कोतवाली डोईवाला अंतर्गत, मणिमाई मंदिर के पास देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण उक्त वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया। उक्त वाहन के पीछे आ रही इको वैन कार भी अनियन्त्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गयी। दोनों वाहनों में सवार सात लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया गया। जहां चिक्तिसकों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल तीन अन्य व्यक्तियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नरेश (42) पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा और विनोद, निवासी रोहतक हरियाणा की पहचान हो सकी हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घायलों में विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड रोहतक, हरियाणा, विक्की पुत्र रामभरोसे, निवासी तहसील गुन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश की अभी तक पहचान हुई है। जबकि तीसरे घायल व्यक्ति का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share