Flipkart Minutes के 1000वें Micro Fulfillment Center के साथ उत्तर प्रदेश में क्विक कॉमर्स को मिली नई रफ्तार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऑर्डर 20 गुना बढ़े।
Gorakhpur | July 01, 2026
भारत के घरेलू ई-कॉमर्स बाजार में क्विक कॉमर्स को नई गति देते हुए Flipkart Minutes ने गोरखपुर में अपना 1000वां Micro Fulfillment Center शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश अब उसके सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हो गया है, जहां पिछले एक साल में ऑर्डर छह गुना तक बढ़े हैं।
फ्लिपकार्ट के अनुसार, राज्य के टियर-2 और टियर-3 शहरों में क्विक कॉमर्स की मांग में 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में Flipkart Minutes के 120 से अधिक माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर संचालित हो रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा कि 1000वें माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर की शुरुआत भारत की तेजी से बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कंपनी किसानों, एमएसएमई, सेलर्स और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर तकनीक और नवाचार के जरिए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों की बदौलत कंपनी राज्य में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर सकी है।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार निवेश, नवाचार और आधुनिक लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और सप्लाई चेन क्षेत्र में बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

