मध्य-पूर्व हालात और समुद्री सुरक्षा पर गहन मंथन
राज्यपाल गुरमीत सिंह से सामरिक विशेषज्ञों की मुलाकात, मध्य-पूर्व घटनाक्रमों पर चर्चा
Dehradun, 22 March: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वर्तमान में मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने भारत के संतुलित, शांतिपूर्ण और रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत हमेशा वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
चर्चा में सामरिक जागरूकता, समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। राज्यपाल ने विशेषज्ञों के अनुभव और सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विचार-विमर्श नीति निर्माण और जन-जागरूकता के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
इस बैठक में रियर एडमिरल पीयूष पावसी, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से.नि.), पूर्व एडीजी कोस्ट गार्ड कृपा नौटियाल (से.नि.) और सीईओ सी एंड कोस्ट मीडिया अमित कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

