कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या

राय शुमारी के लिए जल्द शुरू होगा ऑनलाइन लिंक
खेल मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश की खेल नीति में क्या नई चीजें शामिल की जानी चाहिए, अब आप भी इस पर अपनी राय दे सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय बैठक में नई खेल नीति तैयार करते समय आम लोगों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा। उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा और अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। खेल मंत्री ने बताया कि बैठक में खेल विश्वविद्यालय की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए । इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के मामले में तेजी से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन खिलाड़ियों में से कुछ को खेल अकादमियों में भी समायोजित करने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि उपस्थित रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एलीफेंट कॉरिडोर से होकर प्रस्तावित ऋषिकेश–भानियावाला फोर-लेन सड़क परियोजना को निरस्त करने की मांग

मंगल जुलाई 7 , 2026
नागरिकों ने उठाए पर्यावरण, कानून और जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल देहरादून : मंगलवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में चिंतित नागरिकों ने नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) तथा उत्तराखंड सरकार से पारिस्थितिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एलीफेंट कॉरिडोर से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित ऋषिकेश–भानियावाला फोर-लेन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share