प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँ: ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार में प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण प्रक्रिया, विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम कोटद्वार के खेल ढांचे को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है। इसके निर्माण से क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिलने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र धरातल पर उतर सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोटद्वार में आधुनिक इन्डोर स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में इस क्षेत्र को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share