आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों को लेकर महापौर सौरभ थपलियाल ने ली नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक, विभिन्न जनहित के विषयों पर चर्चा

देहरादून: नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, गौशाला संचालन, आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने गौशालाओं के बेहतर संचालन, पशुओं के समुचित रखरखाव तथा उनसे संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए महापौर ने जलभराव की संभावित समस्याओं, नालों की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में नगर आयुक्त आलोक पांडेय, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल मौजूद रहे। महापौर ने सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया, अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए

Mon Jun 29 , 2026
मसूरी। सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share