मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या

रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

पिथौरागढ़ में रेखा आर्या ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, नई सड़क का किया शिलान्यास

  • खिलाड़ियों को दिया आगे बढ़ने का मंत्र, स्वच्छता अभियान में भी किया श्रमदान

Pithoragarh, 12 June 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लेलू स्थित हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पिछले 12 वर्षों में हुई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस दौरान क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम के समीप बनने वाली नई सड़क का शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन या शारीरिक गतिविधि का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए सम्मानजनक करियर और अंतरराष्ट्रीय पहचान का मजबूत मंच बन चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान में भी लिया हिस्सा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित श्री महादेव धारा, हुडकन्ना मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।

उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के केंद्र हैं, इसलिए उनकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

रेखा आर्या ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

भीषण गर्मी से बचाव के लिए गौशाला में लगेंगे कूलर, मेयर सौरभ थपलियाल ने किया औचक निरीक्षण

Fri Jun 12 , 2026
औचक निरीक्षण में चारा, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा, शेडों के पुनर्निर्माण के भी दिए निर्देश Dehradun, 12 June 2026: देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को केदारपुर गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा […]
केदारपुर गौशाला पहुंचे मेयर सौरभ थपलियाल, गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगाने के दिए निर्देश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share