चीड़वासा में लैंडस्लाइड प्रभावित मार्ग से 6500 से अधिक यात्रियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग । सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग के श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा हेलीपैड के पास लैंडस्लाइड के कारण मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री मार्ग पर आवागमन नहीं कर पा रहे थे। सूचना प्राप्त होने पर अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा पुलिस, DDRF एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में लगातार यात्रियों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मार्ग से सुरक्षित तरीके से पार कराया गया। अभियान के दौरान अब तक 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, साथ ही करीब 600–700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित मार्ग से निकाला गया। SDRF जवानों द्वारा दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में पूरी तत्परता के साथ यात्रियों एवं घोड़े-खच्चरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

डीआईटी विश्वविद्यालय ने ‘आवाहन फ्रेशर्स 2026’ के साथ नए बैच का किया स्वागत

सोम सितम्बर 14 , 2026
देहरादून में आयोजित वार्षिक समारोह में संस्कृति, प्रतिभा और छात्र सहभागिता का दिखा संगम देहरादून। 14 सितंबर, 2026 डीआईटी विश्वविद्यालय ने 12 सितंबर 2026 को अपने देहरादून परिसर में वार्षिक फ्रेशर्स समारोह ‘आवाहन फ्रेशर्स 2026’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों […]
डीआईटी विश्वविद्यालय ने ‘आवाहन फ्रेशर्स 2026’ के साथ नए बैच का किया स्वागत

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share