डिजिटल गवर्नेंस की ओर बढ़ा उत्तराखंड, विश्व बैंक करेगा 680 करोड़ की मदद

डिजिटल गवर्नेंस की ओर बढ़ा उत्तराखंड, विश्व बैंक करेगा 680 करोड़ की मदद

विश्व बैंक से 680 करोड़ की सहायता, वित्तीय सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम

Dehradun, 24 October: उत्तराखंड सरकार को वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। राज्य को विश्व बैंक से करीब 680 करोड़ रुपये की सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्र के वित्त मंत्रालय ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना “उत्तराखंड में बेहतर सेवा वितरण के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण” को विश्व बैंक के विचारार्थ भेज दिया है।

इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ को तेज़ी व पारदर्शिता से जनता तक पहुँचाना है। इसके तहत बजट प्रबंधन, लेखा प्रणाली, व्यय नियंत्रण, ई-गवर्नेंस और डिजिटल फाइनेंस मैनेजमेंट को नई दिशा और गति देने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व बैंक की यह सहायता उत्तराखंड के सुशासन और वित्तीय सुधारों की वैश्विक स्वीकृति है। हमारी प्राथमिकता है कि जनता के हित में खर्च होने वाला हर रुपया जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ उपयोग हो। यह परियोजना राज्य की वित्तीय व्यवस्था को डिजिटल, सशक्त और परिणाममुखी बनाएगी।

परियोजना के मुख्य लाभ:

  • सभी विभागों में रियल-टाइम मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
  • राजकोषीय अनुशासन और वित्तीय डेटा पारदर्शिता को नई पहचान मिलेगी।
  • ई-गवर्नेंस और डिजिटल फाइनेंस मैनेजमेंट को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा।
  • सेवा वितरण की गुणवत्ता और जवाबदेही में ठोस सुधार आएगा।

लोगों को होगा सीधा लाभ

परियोजना लागू होने के बाद राज्य की वित्तीय कार्यप्रणाली पूरी तरह डिजिटल और एकीकृत हो जाएगी। योजनाओं पर होने वाला व्यय अधिक पारदर्शी बनेगा और सरकारी सेवाओं की डिलीवरी तेज़ होगी।
वित्त विभाग के अनुसार, यह पहल उत्तराखंड को एक “डिजिटल गवर्नेंस स्टेट” के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 नवंबर 2025 से बदलेंगे बैंकिंग नियम: ग्राहकों पर कैसे पड़ेगा असर, जानिए पूरी जानकारी

Fri Oct 24 , 2025
1 नवंबर 2025 से बदलेंगे बैंकिंग नियम — अब बैंक खाते और लॉकर होंगे और सुरक्षित, नामांकन प्रक्रिया हुई आसान New Delhi, 24 October: देश के बैंकिंग सिस्टम में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने बैंकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और ग्राहक-हितैषी बनाने के लिए […]
1 नवंबर 2025 से बदलेंगे बैंकिंग नियम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share