उत्तरांचल विश्वविद्यालय में ‘कैंपस कॉलिंग’ कार्यक्रम, 12 छात्र बने कैंपस एम्बेसडर
Dehradun, 31 October: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि नारी सम्मान और समानता ही सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं के अधिकारों के प्रहरी बनें और परिवर्तन की शुरुआत अपने घर से करें।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में बुधवार को विश्वविद्यालय की महिला सेल और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ‘कैंपस कॉलिंग’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने की, जबकि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी विशिष्ट अतिथि रहीं।
Also Read: स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 में जुटेंगे 60 देश
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय की ‘शौर्य दीवार’ पर परमवीर चक्र विजेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जितेन्द्र जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की यह पहल देशभर में लैंगिक संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे विश्वविद्यालय परिसरों में समानता और सुरक्षित वातावरण की भावना और मजबूत होगी।
राहतकर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा ही परिवर्तन के वास्तविक वाहक हैं। आयोग इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस अवसर पर 12 छात्रों को ‘कैंपस एम्बेसडर’ नियुक्त कर प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे सत्र में डॉ. पलक मित्तल ने ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित कैंपस’ और कमाक्षी शर्मा ने ‘साइबर सुरक्षा’ विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन लॉ कॉलेज देहरादून की महिला सेल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उप कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, मीडिया सलाहकार शिवम गर्ग, प्रो. राधेश्याम झा, प्रियदर्शनी तिवारी, रितिक मलेथा, प्रो. रीता रौतेला, प्रो. लक्ष्मी प्रिया विंजामूरी, डॉ. इंद्रा रौतेला, डॉ. मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

