श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 431वां पावन प्रकाश पर्व

मीरी पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा -कीर्तन के रूप में मनाया गया
देहरादून । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात नरेंद्र सिंह ने आसा की वार का शब्द गायन किया,बीबी भानी जत्थे की स्त्रियों ने सुखमनी साहिब का पाठ किया,हजुरी रागी भाई जनक सिंह जी ने ‘वड्डा मेरा गोविन्द अगम अगोचर’ का शब्द गायन किया। हैड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में व परोपकारी वाला रहा है मीरी -पीरी की दो तलवारें पहन कर गुरु जी ने धर्म और राजनीति का सुमेल किया।गुरुद्वारा साहिब में चल रहे गुरमुखी सिखलाईं का समापन 25 जून को हुआ जिसमें प्रतिभागियों एवं अध्यापिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आऐ दरबार साहिब, अमृतसर के हजुरी रागी भाई वरिंदर सिंह जी ने शब्द “पंज प्याले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी” का शब्द गायन किया ll
गुरुद्वारा के प्रधान स.गुरबक्श सिंह राजन ने प्रकाश पर्व की संगतों को बधाई दी । गुरुद्वारा के महासचिव स. गुलज़ार सिंह जी ने की 12 जुलाई को सिख सेवक जत्थे के द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित समागम होगा जिसमें दरबार साहिब के हजुरी रागी भाई अमनदीप सिंह जी संगत को कीर्तन श्रवण कराने पहुँचेंगे । गुरू महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुँचे श्री अर्चित डावर को समर्पित चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया मंच का संचालन करते हुए स. दविंदर सिंह भसीन ने आने वाले कार्यक्रमों में संगतों को सहयोग देने की बेनती की। सरबत के भले की अरदास हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने की गई ।उपरांत संगत ने मिस्से प्रशादे-लस्सी-प्याज़- मक्खन का लंगर छका। इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान स.गुरबखश सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष
दविंदर सिंह भसीन, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह कलेर, मनोहर सिंह, अरविन्दर सिंह आदि कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलने में सहयोग प्रदान कर रहे थेl

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक : कैप्टेन प्रवीण डाबर

Tue Jun 30 , 2026
उत्तराखण्ड कांग्रेस विचार विभाग की वैचारिक बैठक में संविधान, लोकतंत्र और जनसरोकारों पर व्यापक मंथन देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन प्रवीण डागर ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों में कांग्रेस के मूल विचार-समता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता, भारतीय राष्ट्रवाद तथा संविधान […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share