AAP के केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का किया संकल्प।
Dehradun | July 09, 2026
आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता हिमांशु पुंडीर को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
Also Read : Lawrence Bishnoi पर अमेरिका का बड़ा एक्शन
AAP Uttarakhand प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ. युवराज ने हिमांशु पुंडीर के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें युवा मोर्चा की कमान सौंपी। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्यभर में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश के हर जिले और गांव तक आम आदमी पार्टी की नीतियों और दिल्ली तथा पंजाब में किए गए विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है।
Also Read : हरिद्वार पुलिस मुठभेड़: महिला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी। इसके साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
हिमांशु पुंडीर की नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.
