मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 6.60 लाख से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र, नागरिकों से सहयोग की अपील

Dehradun | June 13, 2026

मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को आईटी पार्क, देहरादून में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देंगे और पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान 7 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून से 7 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं। साथ ही 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

देहरादून में 13.76 लाख से अधिक मतदाता

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,882 मतदेय स्थल हैं और जिले में 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं। अब तक 6,60,308 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 47.96 प्रतिशत है।

इसके अलावा गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है और अब तक 35,476 प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन बनाने के लिए अभियान को फास्ट ट्रैक मोड में चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें और गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें।

मतदाता संबंधी जानकारी के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के ईसीआई-नेट प्लेटफॉर्म, ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा और टोल फ्री नंबर 1950 का उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वीके ढौडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद देवली, पार्षद संजीव बंसल, पार्षद अभिषेक पंत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

‘टियर-2 शहरों के दर्शक आपको बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं’: विकास कुश शर्मा ने कॉमेडी, क्राउडवर्क और यूपी-उत्तराखंड में परफॉर्म करने पर की बात

Sat Jun 13 , 2026
Vikas Kush Sharma ने देहरादून, मेरठ और वाराणसी के अनुभव साझा किए, कहा- हर शहर की अपनी अलग वाइब और हास्य संस्कृति होती है Dehradun | June 13, 2026 अपने आगामी शो से पहले लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन Vikas Kush Sharma ने टियर-2 शहरों के दर्शकों, क्राउडवर्क कॉमेडी, आध्यात्मिकता और देशभर से मिलने […]
Vikas Kush Sharma बोले- टियर-2 शहरों के दर्शक बिना शर्त प्यार देते हैं

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share