नंदादेवी राजजात की तैयारियां तेज करने की मांग, समिति ने डीएम को भेजा ज्ञापन

नंदादेवी राजजात को लेकर समिति ने डीएम को भेजा ज्ञापन

नंदादेवी राजजात के पड़ावों पर सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित करने की मांग, 2027 में आयोजन पर जोर

Chamoli | 13 जून 2026

नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों और यात्रा पड़ावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर मां नंदादेवी राजराजेश्वरी समिति बधाण ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। समिति ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर यात्रा मार्ग और पड़ावों पर लंबित विकास कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग उठाई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

समिति के अध्यक्ष सुशील रावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इसके अलावा यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

समिति ने स्पष्ट किया कि यदि वर्ष 2026 में बड़ी जात का आयोजन लोकजात के रूप में किया जाता है तो यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, लेकिन आस्था और परंपराओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। समिति का कहना है कि परंपरागत मान्यताओं के अनुसार नंदादेवी राजजात का आयोजन वर्ष 2027 में ही होना चाहिए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बड़ी जात में शामिल होने वाली गैर-परंपरागत डोलियों और राजछंतोली की व्यवस्था एवं उसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। समिति ने सिद्धपीठ कुरुड़ को पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिलने का स्वागत करते हुए सिद्धपीठ देवराड़ा को भी पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग की।

समिति ने यात्रा पड़ावों पर सड़क, पुलिया, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सोलर लाइट, वाहन पार्किंग और रेन शेल्टर जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि राजजात में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में भुवन हटवाल, पृथ्वी सिंह बुटोला, गोविंद भंडारी, डी.डी. कुनियाल, हरेंद्र नेगी, महिपाल सिंह, जय सिंह, हरेंद्र फरस्वाण और विक्रम सिंह सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

Sat Jun 13 , 2026
राष्ट्रपति उद्यान नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान Dehradun, 13 June 2026: देहरादून जल्द ही एक ऐसी सौगात पाने जा रहा है, जो शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई दिशा दे सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा […]
राष्ट्रपति उद्यान परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share