कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की

मसूरी। मसूरी के लंढौर गुरुद्वारा में आयोजित 19वें सालाना दीवान कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें मानवता, सेवा, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान एवं भाईचारा उत्तराखण्ड की पहचान है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को 19वें सालाना दीवान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सिख समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

शनि सितम्बर 26 , 2026
‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों का किया सम्मान, कहा आंगनबाड़ी बहने पहुंचा रहीं योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक हरिद्वार: महिला सशक्तिकरण एवं […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share