पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर संवेदनांए प्रकट करने उनके आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परिजनों से मुलाकात की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट उपलब्धियों से न केवल देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया, बल्कि उत्तराखण्ड को भी एक विशिष्ट पहचान दिलाई। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत एवं उत्तराखण्ड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श और खेलों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। प्रदेशवासियों के हृदय में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

Sun Jun 14 , 2026
खटीमा/देहरादून: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share