भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मेयर सौरभ थपलियाल को बांधी राखी, भाई-बहन के स्नेह का दिया संदेश

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम देहरादून स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को राखी बांधी। बच्चों ने मेयर को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया साथ ही मेयर ने बच्चो को उपहार दिए। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार और परंपराएं हमारी संस्कृति को मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर पार्षद रमेश चंद्र गौड़ जी, पार्षद रेनू घेल जी, नरेंद्र चमोली जी स्कूल के निदेशक तथा प्रधानाचार्य निधि किमोला जी सहित स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मेयर कार्यालय में बच्चों द्वारा राखी बांधने के इस स्नेहपूर्ण अवसर ने रक्षाबंधन की खुशियों को और भी खास बना दिया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड कायम, अब तक 2.35 लाख रजिस्ट्रेशन : रेखा आर्या

गुरु अगस्त 27 , 2026
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर बैठक हर ब्लॉक से 20 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य देहरादून। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी मैं खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का इस साल नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। अभी तक 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share