धामी सरकार सख्त: एक महीने में सड़कों का पैचवर्क, जनता को त्वरित राहत का वादा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

धामी सरकार ने एक माह में क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क पूरा करने के दिए निर्देश

Haldwani, 20 September: भारी बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। शनिवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर आपदा से हुई क्षति, बिजली, पानी और सड़कों की स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सीएम धामी ने माना कि इस साल की बारिश और भूस्खलन ने लगभग हर जिले को गहरी चोट दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र से मिले सहयोग और राज्य के संसाधनों का पूरी ईमानदारी से इस्तेमाल कर पुनर्निर्माण कार्यों में तेज़ी लाएँ। उन्होंने साफ कहा कि इस मुश्किल समय में जनता को राहत पहुँचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नैनीताल में 443 करोड़ का नुकसान

बैठक में बताया गया कि नैनीताल जिले में ही 443 करोड़ का नुकसान हुआ है। सड़कें टूटीं, पुल बह गए, और बिजली-पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए, जल निकायों के मार्गों को सुरक्षित किया जाए और सिंचाई विभाग जलाशयों की de-silting की ठोस योजना पेश करे, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं का असर कम हो।

जनता से सीधा जुड़ाव

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि जन निवारण शिविर और बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर जनता की समस्याएँ मौके पर ही सुलझाई जाएँ। पंचायत बैठकों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति और जनता मिलन कार्यक्रम नियमित रूप से होंगे।

बैठक में सुशीला तिवारी अस्पताल के UPNL कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा भी उठा, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद विधायकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार का कर्तव्य है कि वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहे। कहा कि पुनर्निर्माण के प्रयासों में भी कोई ढिलाई नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह केड़ा, प्रमोद नैनवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एशियन कैडेट फेंसिंग कप हल्द्वानी में शुरू, मैदान में 17 देशों के 250 खिलाड़ी

Sat Sep 20 , 2025
एशियन कैडेट फेंसिंग कप : सीएम धामी ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ Haldwani, 20 September: उत्तराखंड में खेलों का रोमांच चरम पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में एशियन कैडेट फेंसिंग कप का भव्य उद्घाटन किया। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता […]
मुख्यमंत्री धामी उद्घाटन कर रहे हैं एशियन कैडेट फेंसिंग कप हल्द्वानी में

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share