खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा

खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा

धामी ने खटीमा में 215 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

Khatima, 17 October: खटीमा की शुक्रवार की सुबह गर्व और गौरव से भर उठी, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह जनपद की मिट्टी पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा 215 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर नया इतिहास रचा।

215 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर रचा इतिहास
215 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

ध्वजारोहण के साथ हुआ लोकार्पण

कंजाबाग तिराहे पर स्थापित यह विशाल तिरंगा न केवल खटीमा की पहचान बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण की भावना से प्रेरित करेगा।47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ किया। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

“यह तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। खटीमा की धरती से फहरता यह ध्वज युवाओं को सदैव याद दिलाएगा कि हम सब एक हैं और भारत के गौरव को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित हैं।”
— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

सिंचाई तकनीक की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग की ओर से सौर ऊर्जा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों और स्थानीय नागरिकों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

दीपावली पर हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य सेवाएं

शुक्र अक्टूबर 17 , 2025
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर मुख्यमंत्री बोले : सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि Dehradun, 17 October: दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पताल, […]
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share