डॉ. हरलीन कौर को वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश संसद में World Book of Records London का Certificate of Excellence प्रदान किया गया।
Dehradun | July 01, 2026
देहरादून की वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 26 जून 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में आयोजित समारोह में World Book of Records London द्वारा Certificate of Excellence से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें Alternative Therapies and Wellness Leadership के क्षेत्र में पिछले 23 वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और मानव सेवा के लिए प्रदान किया गया। सम्मान पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेन्द्र शर्मा ने प्रदान किया।
23 वर्षों से हीलिंग और वेलनेस के क्षेत्र में सक्रिय
डॉ. हरलीन कौर पिछले दो दशकों से अधिक समय से वैकल्पिक चिकित्सा, एनर्जी हीलिंग और आध्यात्मिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वर्ष 2003 में उन्होंने देहरादून में Healing Urja Institute of Cosmic Sciences की स्थापना की। अब तक वे देश-विदेश के 5,000 से अधिक विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे चुकी हैं।
उनकी विशेषज्ञता Reiki Healing, Tarot Card Reading, Past Life Regression Therapy, Meditation, Aura Healing, Spiritual Counselling और अन्य वैकल्पिक उपचार पद्धतियों में मानी जाती है।
राष्ट्रीय चैनलों पर भी रहती हैं सक्रिय
डॉ. हरलीन कौर विभिन्न राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर आध्यात्मिक और वैकल्पिक चिकित्सा विषयों की विशेषज्ञ के रूप में नियमित रूप से अपनी राय रखती हैं। इसके अलावा उन्हें ज्योतिष भूषण, ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष सूर्य सम्मान, सरोजिनी नायडू नारी शक्ति सम्मान और दादासाहेब फाल्के वुमन अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हरलीन कौर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि देहरादून, उत्तराखंड और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सम्मान अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उन्हें मानव सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.







