बरसात के दौरान आवागमन बाधित न हो, सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों एवं आवश्यक जाल (प्रोटेक्शन नेट) लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा बरसात के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना या मार्ग अवरोध की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह रावत, मंजीत रावत, किरन, सिंचाई विभाग एई संजीव सिंह सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun Jul 5 , 2026
देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम टनकपुर/देहरादून। उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share