जनहित के कार्यों में तेजी लाने के लिए मेयर सौरभ थपलियाल ने ली यूपीसीएल, जल संस्थान,सिंचाई एवं अन्य विभागो की बैठक

नगर निगम की भूमि का सर्किल रेट में समावेश, किराया निर्धारण, लंबित बिलों के निस्तारण और मलिन बस्तियों में बिजली-पेयजल संयोजन पर हुई चर्चा

देहरादून। आज नगर निगम कार्यालय में महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में यूपीसीएल, जल संस्थान, पेयजल एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए विभागीय समन्वय के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और लंबित कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई—
1. नगर निगम की भूमि का सर्किल रेट में समावेश: विभिन्न विभागों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में नगर निगम की भूमि को सर्किल रेट में सम्मिलित किए जाने के विषय पर चर्चा की गई, ताकि भूमि से संबंधित प्रकरणों में उचित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
2. नगर निगम की भूमि का किराया निर्धारण: नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई किराये की भूमि का नियमानुसार किराया निर्धारित किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
3. लंबित बिलों का निस्तारण: नगर निगम के विभिन्न देयकों एवं बिलों के समायोजन की प्रक्रिया तथा लंबित बिलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
महापौर सौरभ थपलियाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इन विषयों पर समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक का उद्देश्य नगर निगम से संबंधित लंबित विषयों का समाधान करते हुए विभागीय प्रक्रियाओं को सुचारु बनाना तथा शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का हुजूम

शनि अक्टूबर 10 , 2026
चमोली। वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पितृ पक्ष के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंचकर अपने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share