Mussoorie Accident: खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत

Mussoorie Accident: 500 मीटर खाई में गिरी कार, महिला की मौत

Mussoorie Accident: बार्लोगंज क्षेत्र में ढलान पर नियंत्रण खोने के बाद कार गहरी खाई में समाई, महिला की मौत से इलाके में शोक; अन्य सवारों की तलाश जारी।

Dehradun, 10 June 2026: मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9:16 बजे दुर्घटना की सूचना 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। खाई की गहराई और दुर्गम भूभाग के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान 48 वर्षीय सविता, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें अन्य यात्रियों की खोज और बचाव का कार्य जारी है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले कार सवार लोग पास की एक दुकान पर रुके थे। उन्होंने खुद को उत्तरकाशी से लौट रहा बताया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन जैसे ही ढलान की ओर बढ़ा, चालक उसका नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे खाई में समा गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति सिलेरियो (DL5CS4610) बताई जा रही है। कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता निवासी गाजियाबाद और संगीता निवासी करोलबाग, दिल्ली सवार थे।

प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि तीव्र ढलान पर ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने सभी परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Indira Market Redevelopment पर बढ़ा असंतोष, प्रभावितों ने MDDA से काम शुरू कराने की मांग की

Wed Jun 10 , 2026
Indira Market Redevelopment परियोजना में वित्तीय और तकनीकी अड़चनों के चलते डेढ़ माह से निर्माण कार्य बंद है, जिससे सैकड़ों व्यापारी और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं Dehradun, 09 June 2026: इंदिरा मार्केट पुनर्विकास परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश […]
Indira Market Redevelopment पर बढ़ा असंतोष, प्रभावितों ने MDDA से काम शुरू कराने की मांग की

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share