जलभराव की समस्या पर महापौर सौरभ थपलियाल ने दिखाई तत्परता, टीम संग मौके पर पहुंचकर निकाला समाधान

देहरादून । नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या-41 स्थित सन पार्क इन होटल के निकट नाले के चोक होने के कारण सड़क पर हुए जलभराव की पार्षद द्वारा सूचना मिलते ही महापौर सौरभ थपलियाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम की नाला क्लीनिंग मशीन टीएमएस20,जेसीबी मशीन मौके पर पहुँचवाई एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। महापौर सौरभ थपलियाल स्वयं भी मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद बबीता गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित नाले के चोक होने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर पहुंच नगर निगम की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि शहर में जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Washington Sundar क्यों कर रहे हैं ट्रेंड? India vs England मैच के बीच Google Trends पर 10 लाख से ज्यादा सर्च

शुक्र जुलाई 10 , 2026
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबले के दौरान Google Trends में छाए Washington Sundar, Playing XI में वापसी के बाद बढ़ी लोगों की दिलचस्पी New Delhi | July 10, 2026 भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Washington Sundar शुक्रवार को भारत में Google Trends पर 10 लाख से अधिक सर्च के साथ ट्रेंड करने […]
Washington Sundar क्यों कर रहे हैं ट्रेंड? India vs England मैच के बीच Google Trends पर 10 लाख से ज्यादा सर्च

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share