महिलाओं के लिए विशेष सौगात, करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी का ऐलान

महिलाओं के लिए विशेष सौगात, करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी का ऐलान

करवाचौथ पर महिलाओं को तोहफ़ा: उत्तराखंड सरकार ने किया विशेष अवकाश का ऐलान

Dehradun, 09 October: उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ इस बार और भी खास होने जा रहा है। सरकार ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को राज्यभर के सरकारी, अर्द्धशासकीय दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की स्वीकृति से जारी यह आदेश महिलाओं के प्रति शासन की संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के सम्मान को दर्शाता है।

करवा चौथ पर महिलाओं को तोहफ़ा: उत्तराखंड सरकार ने किया विशेष अवकाश का ऐलान
करवाचौथ पर महिलाओं को तोहफ़ा

अवकाश केवल महिला कर्मचारियों पर लागू

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश केवल महिला कर्मचारियों पर लागू होगा। सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों को इस आदेश की प्रति भेज दी गई है ताकि तय तिथि पर कार्यालयों में इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके। अधिसूचना में कहा गया है कि करवाचौथ पर्व पारिवारिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए शासन ने यह निर्णय महिला कर्मचारियों की सुविधा और सामाजिक परंपराओं के सम्मान में लिया है।

तत्काल प्रसारित करने के निर्देश

सरकारी आदेश के साथ इसे सभी मुख्य सचिवों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय नैनीताल और मीडिया को भी तत्काल प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सूचना समय पर सभी कार्यालयों तक पहुँचे।

इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि महिला कर्मियों के लिए करवाचौथ के अवसर पर कार्य से अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाती है। यह निर्णय महिलाओं की पारिवारिक जिम्मेदारियों और सांस्कृतिक आस्थाओं के सम्मान में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉलेजों में ड्रग टेस्ट, अब नशे पर लगेगी सीधी चोट!

Fri Oct 10 , 2025
‘ड्रग फ्री कैंपस’ की मुहिम तेज़: एक्शन मोड में देहरादून प्रशासन Dehradun, 10 October: उत्तराखंड की राजधानी के यूनिवर्सिटी और कॉलेज अब नशे के कारोबारियों के लिए ‘नो एंट्री ज़ोन’ बनने जा रहे हैं। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के लक्ष्य को साकार करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक रणनीति […]
‘ड्रग्स फ्री कैंपस’ की मुहिम तेज़: देहरादून प्रशासन एक्शन मोड में

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share