सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और पारंपरिक नृत्यों से सराबोर गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 संपन्न
Dehradun, 02 November: तीन दिवसीय गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 एवं राजकीय मेला का रविवार देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन की संध्या में सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गोरखा समुदाय की संस्कृति और परंपरा की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से आए अतिथियों, कलाकारों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर ग्लेशियर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह छेत्री, उत्तराखंड शूटिंग चैम्पियन प्रकृति थापा और पर्वतारोही टेकू थापा को उत्तराखंड गोरखा अचीवर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक खुकरी नृत्य, कौडा नृत्य और “देउरालिलाई फूल पाती धजा” जैसे लोकगीतों पर प्रस्तुतियाँ हुईं जिनमें दर्शक झूम उठे। प्रतिभा डांस अकादमी की प्रस्तुति “तलवारों पे सर वार दिया, ये तिरंगे सजाया” ने सभी का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।
Also Read: CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी
कार्यक्रम के अंत में समिति के महासचिव विशाल थापा ने उत्तराखंड प्रशासन, बिजली विभाग, अग्निशमन विभाग और सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि हमारी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास है। वहीं समिति के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकू थापा ने सभी कलाकारों, स्पॉन्सर्स और वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखा समुदाय की पहचान उसके गीत, नृत्य और परंपराओं में है। हमारा प्रयास है कि यह गौरव हमेशा जीवित रहे।

तीन दिनों तक चले इस महोत्सव ने गोरखा संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और खानपान को प्रदर्शित करते हुए आपसी एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया।
“तीज–त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। इन्हीं से समाज में एकता, सौहार्द और अपनापन बढ़ता है। गोरखा समाज अपने साहस, निडरता और अनुशासन के लिए जाना जाता है — यह समुदाय न केवल सीमाओं की रक्षा करता है बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित करता है। मुझे गर्व है कि गोरखा समाज ने हमेशा मुझे अपना स्नेह और विश्वास दिया है, और मैं भी उनके हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।”
— गणेश जोशी, सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री
इस मौके पर प्रमुख अतिथियों में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अतुल कटियार, वीर गोरखा कल्याण समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई समेत अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

