खतेणा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खतेणा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता (दही हांडी) विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में गांव के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोषी देवी, ग्राम प्रधान वासुदेव बिष्ट, सरपंच धर्मपाल सिंह, पूर्व सरपंच महिपाल नेगी, उप प्रधान लक्ष्मण रावत,महिला मंगल दल अध्यक्ष शारदा देवी, वीरपाल बुटोला, मोहन बिष्ट, हयात सिंह नेगी, दयाल सिंह रावत, रघुनाथ नेगी, दर्शन बिष्ट, दर्शन रावत, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नेहरूग्राम में पूर्ण हुए रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का मेयर सौरभ थपलियाल ने किया लोकार्पण

शुक्र सितम्बर 4 , 2026
देहरादून । नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 64, नेहरूग्राम शान्ति कुंज लेन नं.-5 एवं कृष्णा विहार में पूर्ण किए गए रिटेनिंग वॉल एवं जाल निर्माण कार्य का आज मेयर सौरभ थपलियाल ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुशीला शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share