तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को शीघ्र सुचारु करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य तेजी से गतिमान है। मौके पर तैनात संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अस्थाई मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कर वाहनों की आवाजाही को यथाशीघ्र सुचारु किया जा सके।जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा मार्ग बहाली के कार्य में संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं मशीनरी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम एवं नाले के जलस्तर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग बहाली का कार्य पूरा होने तक प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवागमन न करें। मौके पर तैनात प्रशासन, सुरक्षा एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और कार्य में सहयोग प्रदान करें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जनता की परेशानी पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

मंगल अगस्त 11 , 2026
Chamoli, 11 aug 2026: चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत उत्तरों के पास सेमी-मासों मोटर मार्ग पर पहाड़ी टूटने से क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते एवं सुरक्षा दीवार का जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।कुछ दिन पूर्व पहाड़ी टूटने के कारण सड़क का पुश्ता/सुरक्षा दीवार […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share