राजू पुशोला बने उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन (UNCA) के अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सचिव निर्वाचित

देहरादून में UNCA की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के साथ पदाधिकारी

UNCA की नई टीम का गठन, सदस्यों के कल्याण और कैमरामैनों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस।

Dehradun | July 22, 2026

उत्तराखंड न्यूज़ कैमरामैन्स एसोसिएशन (UNCA) की महत्वपूर्ण आम सभा रविवार को देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजू पुशोला को अध्यक्ष तथा मुकेश राजपूत को सचिव चुना गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जितेन्द्र पेटवाल को उपाध्यक्ष, कैलाश कंडवाल को कोषाध्यक्ष तथा अफ़ज़ल अहमद को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमित शर्मा और हर्ष उनियाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि एसोसिएशन कैमरामैन और फोटोग्राफर्स के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेगी। इसके साथ ही सदस्यों की कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनियों का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू पुशोला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कैमरामैन एवं फोटोग्राफर्स के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सदस्यों के पेशेवर विकास और आपसी सहयोग को नई दिशा दी जाएगी।

बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र नेगी, विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, राजीव गुप्ता, राजेश बड़थ्वाल, नवीन कुमार, सुकांतो मुखर्जी, संदीप बडोला, संजय नेगी, प्रवीण डंडरियाल, रूपेश नेगी और दयाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share