उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की भूमिका अहम: राज्यपाल

उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की भूमिका अहम: राज्यपाल

सीआईआई उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में की शिष्टाचार भेंट, निवेश और कौशल विकास पर हुआ मंथन

Dehradun, 16 May: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास, निवेश, कौशल विकास और समावेशी प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उद्योग जगत केवल आर्थिक संपदा का निर्माण करने वाला क्षेत्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, नवाचार, रोजगार सृजन और सामाजिक परिवर्तन का भी महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी राज्य बनाने में उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा केवल सरकारी प्रयासों से पूरी नहीं हो सकती। इसके लिए सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और समाज के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी है। उन्होंने निजी क्षेत्र को विकास प्रक्रिया का “स्ट्रेटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर” बताते हुए कहा कि निवेश, नवाचार, प्रबंधन क्षमता और तकनीकी दक्षता के माध्यम से उद्योग विकास को नई गति दे सकते हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार, उद्योग, शिक्षा संस्थानों और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। राज्यपाल ने संकेत दिए कि आगामी बैठक में उद्योग, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास के लिए ठोस और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जा सके।

बैठक के दौरान सीआईआई के सदस्यों ने औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न सुझाव भी राज्यपाल के समक्ष रखे।

इस अवसर पर सीआईआई उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एशियन स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 शिक्षकों को मिला आधुनिक मूल्यांकन प्रशिक्षण

Sat May 16 , 2026
क्षमता निर्माण कार्यक्रम: मूल्यांकन पद्धतियों को मजबूत बनाने पर शिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण Dehradun, 16 May: एशियन स्कूल में 15 और 16 मई 2026 को मूल्यांकन एवं मूल्यांकन पद्धतियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य […]
एशियन स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 शिक्षकों को मिला आधुनिक मूल्यांकन प्रशिक्षण

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share