कांवड़ मेला हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की बचाई जान

हरिद्वार : कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु कांगड़ा घाट पर पूर्व से ही तैनात SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए अलग-अलग समय पर हुई तीन घटनाओं में गंगा के तेज बहाव की चपेट में आए तीन कांवड़ यात्रियों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बचाया।
घाट पर ड्यूटी के दौरान अलग-अलग समय पर श्रद्धालु स्नान करते हुए गंगा के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। प्रत्येक घटना में SDRF टीम ने तत्काल नदी में उतरकर बिना विलंब रेस्क्यू अभियान चलाया तथा तीनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी की स्थिति सामान्य पाई गई।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं का विवरण—
1. सचिन (27 वर्ष)
पुत्र – श्यामलाल
निवासी – ग्राम भडौली, जनपद पानीपत, हरियाणा।
2. मनीष (16 वर्ष)
पुत्र – रजनीश
निवासी – ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
3. विशाल (20 वर्ष)
पुत्र – सुंदर
निवासी – ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँ: ऋतु खण्डूडी भूषण

मंगल अगस्त 4 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार में प्रस्तावित इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण प्रक्रिया, विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share