e-Office व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

e-Office समीक्षा: डीएम आशीष चौहान ने तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

e-Office समीक्षा: डीएम आशीष चौहान ने तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

  • देहरादून में e-Office प्रणाली की प्रगति की समीक्षा, सभी विभागों को 100% डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

Dehradun | July 10, 2026

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू e-Office प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में e-Office के क्रियान्वयन, तकनीकी चुनौतियों और डिजिटल कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालय e-Office प्रणाली से जुड़ चुके हैं। अधिकांश विभागों में अब पत्रावलियों का निस्तारण डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है, जिससे शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और ऑनलाइन मॉनिटरिंग को बढ़ावा मिला है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

तकनीकी समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग और डिजिटल कार्य निष्पादन में तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटीडीए की तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि e-Office शासन की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य कार्यालयी कार्यों को पेपरलेस, पारदर्शी और तेज़ बनाना है। इसलिए सभी विभाग तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करते हुए प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें।

लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे e-Office प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों के संचालन और निस्तारण की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से अपनाएं। साथ ही लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकारी कार्यों की गति प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर तकनीकी समस्या आती है तो संबंधित तकनीकी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर उसका तत्काल समाधान कराया जाए।

बैठक में रहे ये अधिकारी मौजूद

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा, आईटीडीए की तकनीकी टीम के आशीष, दीक्षा, विवेक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Baby Do Die Do: दर्शकों के प्यार से अभिभूत हुई स्टार कास्ट, देहरादून पहुंचकर हुमा कुरैशी ने कहा- 'शुक्रिया... शुक्रिया... शुक्रिया'

शुक्र जुलाई 10 , 2026
Baby Do Die Do की सफलता के बाद हुमा कुरैशी और पूरी स्टार कास्ट ने देहरादून में दर्शकों का जताया आभार Dehradun | July 10, 2026 फिल्म Baby Do Die Do को मिल रहे दर्शकों के शानदार प्यार के बीच इसकी पूरी स्टार कास्ट देहरादून पहुंची। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री […]
Baby Do Die Do की स्टार कास्ट पहुंची देहरादून

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share