राशन डीलरों का लाभांश बढ़ा, अब प्रति कुंतल मिलेंगे 195 रुपये : रेखा आर्या

Dehradun, 11 july 2026। उत्तराखंड के नौ हजार से अधिक सरकारी राशन डीलरों को प्रति कुंतल ₹15 ज्यादा लाभांश मिलेगा। केंद्र सरकार ने पर्वतीय राज्यों में उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 180 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। संशोधित दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। इस संबंध में केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार को आदेश जारी कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से खाद्यान्न वितरण करने पर डीलरों को 11 रुपये प्रति कुंतल का अतिरिक्त मार्जिन भी मिलेगा। लाभांश पर होने वाले व्यय का 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लाभांश में बढ़ोतरी से राशन डीलरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे विशेषकर पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी व समयबद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार डीलरों की अन्य मांगों के समाधान के लिए भी गंभीरता से काम कर रही है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत करीब 1.83 लाख अंत्योदय और 11 लाख से अधिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के प्राथमिक परिवारों को हर माह राशन उपलब्ध कराया जाता है। इनके लिए प्रतिमाह 1.27 लाख कुंतल से अधिक गेहूं और 2.07 लाख कुंतल से ज्यादा चावल का वितरण उचित दर की दुकानों के माध्यम से किया जाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लाभांश की दर बढ़ने से राशन डीलर तो सक्षम होंगे ही, साथ-साथ इससे पीओएस मशीन के जरिए राशन वितरण की व्यवस्था भी और बेहतर होगी।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास : मुख्यमंत्री

शनि जुलाई 11 , 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर Dehradun, 11 july 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share