ओस्लो में गूंजा हिंदी दिवस: पद्मश्री डॉ. संजय को मिला ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’
Dehradun, 15 September: हिंदी दिवस पर इंडो-नॉर्वेजियन सूचना एवं सांस्कृतिक मंच ने ओस्लो में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां भारतीय संस्कृति और प्रवासी भारतीयों का गौरव एक साथ झलका। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने पद्मश्री डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को ‘स्पाइल संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया।
Also Read: चांदी की चकाचौंध! कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड
प्रवासियों से विकसित भारत अभियान में तुड़ने का आह्वान

कार्यक्रम में सम्मानित होते हुए पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने अपनी रचना ‘विकसित भारत ध्येय हमारा’ का पाठ किया। उन्होंने भारतीय मूल के सभी प्रवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विकसित भारत अभियान में अपने-अपने स्तर पर अधिकतम योगदान देकर मातृभूमि की सेवा आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव संजय ने स्वस्थ जीवनशैली पर उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने घरों में पर्याप्त रोशनी, सीढ़ियों पर रेलिंग, स्नानघर में फिसलन से बचाव, कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने विशेषकर बर्फबारी के दौरान फिसलन से बचने के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि कूल्हे का फ्रैक्चर बुजुर्गों में आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसके परिणाम कई बार घातक भी हो सकते हैं।
कार्यक्रम में हिंदी, उर्दू, तेलुगु, तमिल, पंजाबी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं से जुड़े भारतीय-नॉर्वेजियन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

