उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सशक्तिकरण” कार्यशाला संपन्न

Dehradun, 28 October: उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सशक्तिकरण” का सफल समापन हुआ। 26 से 28 अक्टूबर तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों, विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि राकेश कुमार (सचिव, मानस पटल) ने कहा कि शिक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य को समान प्राथमिकता देना समय की मांग है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ढल्ला ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन का विज्ञान है तथा यह कार्यशाला समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में पहल है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

तीन दिनों तक चले सत्रों में इतनाव प्रबंधन, अवसाद निवारण, भावनात्मक सशक्तिकरण और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। ऑनलाइन सत्रों में देश के विभिन्न राज्यों से मनोवैज्ञानिकों और युवाओं ने सहभागिता की। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

डॉ. ढल्ला ने बताया कि संस्थान शीघ्र ही राज्यव्यापी “Mental Health Vision 2030” अभियान प्रारंभ करेगा, जिसके तहत हर जिले में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा

मंगल अक्टूबर 28 , 2025
भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा सस्टेनेबल दून का ब्लूप्रिंट तैयार: एमडीडीए बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर Dehradun, 28 October: राजधानी देहरादून के नियोजित और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 112वीं बोर्ड बैठक सोमवार को […]
भविष्य की राजधानी: GIS मैपिंग से तैयार दून का नया विकास नक्शा- CONCEPT IMAGE

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share