दून विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम ‘युवा संवाद’ का आयोजन, मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय कम्यूनिटी रेडियो व दो नये भवनों का उद्घाटन

देहरादून: दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिती में आज दीक्षारंभ कार्यक्रम ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाईब्रेरी व स्कूल ऑफ बायलोजिकल साईंसेज के नवनिर्मित भवनों के साथ ही ‘दून विश्वविद्यालय कम्यूनिटी रेडियो 88.4 एफ एम का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि केंद्रीय लाईब्रेरी जन-जन के प्रेणनापुंज, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाऐगा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री धामी, विश्विद्यालय कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल व विधायक विनोद चमोली व अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रजवलन कर की गयी। स्वागत उद्बोधन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सभी नवागंतुकों छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए आभार प्रकट किया तथा विश्विद्यालय की ओर से राज्य के शैक्षिक व सामाजिक विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प किया।
माननीय मुख्यमंत्री धामी ने युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय को केंद्रीय लाईब्रेरी व बायोलोजिकल सांईसेज के नये भवन तथा दून विश्वविद्यालय सामुदायिक रेडियो 88.4 एफ एम के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी तथा नवागंतुक छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने विश्वविद्यालय के बेहतर भविष्य के लिए घोषणाएँ कि जिसमें प्रमुखतः स्कूल ऑफ लैग्वेज के स्पैनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाईनीज, जापानी व अंग्रेजी भाषा विभागों में यूजीसी के नियामकों के अनुसार शैक्षणिक पद, सामुदायिक रेडियो के समन्वयक व तकनीकी सहायक के कुल दो पदों पर नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान की। साथ ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के परिवहन संबंधित परेशानी को देखते हुए दो इलैक्ट्रिक बसें विश्वविद्यालय को प्रदान करने की सहमति दी।
उन्होंने नयी पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित रहने और हर प्रकार से प्रयासरत रहने को कहा। उन्होंने एआई और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर आकादमिक रूप से आगे बढ़ने की बात की। उन्होंने शोध को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार के सदैव प्रयासरत रहने पर ज़ोर दिया। ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्किल डेवलपमेंट स्कीम, खटीमा जैसे दूरगामी क्षेत्रों में नये शिक्षण संस्थान बनाए जाने, रोजगार के नये अवसरों, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए काउंसिलिंग एंव संस्थानों को बढ़ावा देने, रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक नियंत्रण करने के प्रयासों आदि पर सवाल किये।
धामी ने सभी छात्र- छात्राओं के इस कार्यक्रम में सवालों के माध्यम से अपनी बात उन तक पहुंचाने की सराहना की तथा जवाब देते हुए दुर्गम क्षेत्रों में अच्छे शैक्षणिक तथा शोध संस्थानों को बढ़ावा देने और भविष्य में नये संस्थानों के निर्माण के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास के लिए ऐसा माॅडल तैयार करने की बात कही जिससे राज्य की इकोनॉमी तथा इकोलॉजी में सामंजस्य बना रहे। उन्होंने छात्रों से भविष्य में होने वाले त्वरित बदलावों के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित माननीय विधायक विनोद चमोली जी ने विश्वविद्यालय की आकादमिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय में संचालित अर्बन मैनेजमेंट कोर्स में सिटी मैनेजमेंट विषय को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि वह राजनीति और समाजिक तौर पर वह हमेशा इसके लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। ये एक बहुत अच्छी पहल है, इससे भविष्य में बहुत अच्छे मैनेजर तैयार होंगे जो राज्य और शहर की दिशा बदलने में सहयोग करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निवेदन किया की युवाओं को आकादमिक और आध्यात्मिक रूप से सदृण होना चाहिए ताकि भारत का भविष्य सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में कुलसचिव दुर्गेश डिमरी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एच सी पुरोहित ने किया। इस दौरान विश्विद्यालय के सभी फैकल्टी मैंबर व छात्र- छात्राएँ मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के विषय में विस्तार से जानकारी ली

गुरु अगस्त 13 , 2026
देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस करने पर जोर दिया। साथ ही कहा […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share