Labour Cess 2025: अब एक क्लिक पर सब कुछ ऑनलाइन

labour cess हुआ डिजिटल: उत्तराखंड में नया ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

Labour Cess हुआ डिजिटल: उत्तराखंड में नया ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

Dehradun, 17 September: अब Labour Cess जमा कराने के लिए न दौड़-धूप करनी पड़ेगी, न फाइलों में उलझना होगा। उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम शुरू कर दिया है।

Also Read: देहरादून में टूटा 101 साल का रिकॉर्ड

श्रमायुक्त कार्यालय की बड़ी पहल

अभी तक Labour Cess (लेबर सेस) का आकलन और जमा ऑफलाइन होता था, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते थे और समय भी ज्यादा लगता था। लेकिन अब पंजीकरण से लेकर सेस जमा तक, सब कुछ एक क्लिक पर ऑनलाइन कर पाना संभव होगा। इस सिस्टम को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) ने बिना किसी सरकारी खर्च के तैयार किया है। खास बात यह है कि एचडीएफसी बैंक ने इसे अपने CSR प्रोग्राम के तहत सहयोग दिया है। सिर्फ एक साल में राजस्व 60% तक बढ़ गया और 10,000 से ज्यादा प्रतिष्ठान ऑनलाइन जुड़ गए। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आई है, बल्कि कामकाज की गति भी तेज हो गई है।

भारत सरकार के श्रम मंत्री और अधिकारियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने का सुझाव दिया। आज भारत सरकार के संयुक्त सचिव अशुतोष की अध्यक्षता में इसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिकृति को लेकर चर्चा भी हुई, जिसमें श्रमायुक्त पी.सी. डुम्का, परियोजना प्रमुख दुर्गा चमोली और एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर को दून में स्कूल रहेंगे बंद

Thu Sep 18 , 2025
भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Dehradun, 18 September: सितंबर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान से बरसती आफ़त ने प्रदेश को संकट में डाल दिया है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद, बच्चों की सुरक्षा को देखते […]
भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल रहेंगे बंद

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share