भारी बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर को दून में स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Dehradun, 18 September: सितंबर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान से बरसती आफ़त ने प्रदेश को संकट में डाल दिया है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून के सभी स्कूल में 18 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Also Read: देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

जिले में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की आशंका

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने 18 सितंबर 2025 को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, जिले में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की आशंका है। इसके चलते जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 सितंबर को अवकाश रखने का निर्णय लिया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस आदेश का सख्ती से पालन करें। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे भारी बारिश व मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में फिर बरसी आफत: बादल फटने से तबाही, 10 लोग लापता, कई घर जमींदोज

Thu Sep 18 , 2025
चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से तबाही, 10 लोग लापता, कई घर जमींदोज Chamoli, 18 September: उत्तराखंड में आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। देहरादून के सहस्रधारा में आई तबाही के बाद अब चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार रात कुदरत का कहर टूटा। यहां […]
चमोली में बरसी आफत: बादल फटने से गांव मलबे में तब्दील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share