दुर्गम खाई से SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला दुर्घटना में मृत चालक का शव

रामनगर। रविवार को थाना भत्रोजखान से SDRF पोस्ट भीकियासैंण को सूचना प्राप्त हुई कि मोहान से लगभग 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा उसका चालक लापता है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट भीकियासैंण से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर लापता चालक की तलाश शुरू की। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को दुर्घटनाग्रस्त डंपर के चालक का शव गहरी खाई में मिला। टीम द्वारा रोप के माध्यम से कठिन एवं दुर्गम खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
मृतक का नाम – जसवंत सिंह उम्र 36 पुत्र गोपाल सिंह ग्राम गजार तहसील चौखटिया जिला अल्मोड़ा

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

रवि सितम्बर 13 , 2026
देहरादून। रविवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जननेता पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर 2026 को उत्साहपूर्वक एवं सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक में महानगर के अध्यक्ष ने यह बताया कि […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share